फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मी समेत जिले में 63 नए कोरोना केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो पुलिसकर्मी और टीचर समेत कुल 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5216 हो गया है। वीरवार को 92 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4656 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 551 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिले में पांच नवंबर तक 113084 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 70066 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 87640 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1339 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं नारनौल हुडा सेक्टर में एक निजी कोचिंग का टीचर कोरोना मरीज मिला है। वहीं एसपी आफिस में तैनात एएसआई और पुलिस लाइन का एक एएसआई कोरोना मरीज मिला है। इसके अलावा शहर में अन्य कोरोना मरीज मिले हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनके संपर्क में आने वालों का एंटीजन टेस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें