फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वेयर हाउस का ताला तोड़कर चने के 63 बैग चोरी

Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


शहर में एक वेयर हाउस के गोदाम का ताला तोड़कर चने के बैग चोरी हो गए। जब वेयर हाउस का सुपरवाइजर सुबह आया तो ताला टूटा मिला। इसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खामपुरा निवासी संदीप ने बताया कि वह एनबीएचसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वेयर हाउस सुपर वाइजर की नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी सुरेश चंद चौधरी वेयरहाउस सीआई रोड धोलेड़ा मोड़ पर है। वह तीन सितंबर को गोदाम बंद करके शाम को घर चला गया था। जब वह 4 सितंबर को आया तो गोदाम के बाहर चना बिखरा पड़ा था और शटर का ताला टूटा हुआ था। इसके उसने उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, वहीं डायल 112 पर सूचना दी। जब गोदाम में गिनती की तो चने के 63 बैग गायब मिले। पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें