फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 617 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Sat, 04 Apr 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- खाली पड़ी  अनाज मंडी महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना मंडी में खरीद के तीसरे दिन 13 किसानों से 617 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई जबकि महेंद्रगढ़ और सतनाली मंडी में मंडी के कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व सतनाली अनाज मंडी में खरीद के तीसरे दिन गेंहू व नौंवें दिन सरसों का एक भी दाना नहीं पहुंचा। पिछले नौ दिनों से मार्केट कमेटी के कर्मचारी व खरीद एजेंसी के कर्मचारी अनाज मंडी के चक्कर लगाकर चले जाते हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से 28 मार्च से सरसों व एक अप्रैल को गेंहू की खरीद शुरू की थी। पिछले एक सप्ताह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तीन दिनों से सरसों की थ्रेसिंग व गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसी के अधिकारियों का दावा उनकी ओर से सभी तैयारियां पूरी की हुई है। किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंचता है तो सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीद शुरू कर दी जाएगी। क्षेत्र में अभी 30 से 40 प्रतिशत ही किसानों ने गेहूं की कटाई की है। अभी मंडियों में उपज पहुंचने में करीब एक सप्ताह से अधिक का समय लगेगा।
कनीना अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की सरकारी खरीद हुई। मार्केट कमेटी सचिव अजीत ने बताया कि तीसरे दिन कुल 13 किसानों से 617 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पहले दिन 270 क्विंटल और दूसरे दिन 149 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी।
तीन दिनों में कुल 1136 क्विंटल गेंहू खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिसके तहत किसानों से खरीद की जा रही है।
किसान अपनी उपज को पूरी तरह साफ एवं सुखाकर ही लाएं। अनाज मंडी में बरसात से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आढ़तियों को तिरपाल की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अनाज सुरक्षित रहे। नई अनाज मंडी में किसानों के लिए ठहरने, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था मार्केट कमेटी द्वारा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें