फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : पहली लिस्ट में प्रवेश से वंचित छात्र 17 तक कराएं दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 134ए के तहत तय 10 मई तक सभी बच्चों का निजी स्कूलों प्रवेश नहीं हो सका है। ऐसे में विभाग ने प्रवेश से वंचित बच्चों के लिए प्रवेश तिथि 17 मई तक बढ़ा दी है। दूसरी ओर नारनौल ब्लॉक में 12 बच्चों, महेंद्रगढ़ 31 बच्चों, अटेली 29 बच्चों, कनीना में 25 बच्चों व नांगल चौधरी में 15 बच्चों को दाखिला गलत हो गया है। ऐसे में इन बच्चों की दूसरी लिस्ट जारी हुई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग 134ए के नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि 134ए के तहत जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है, उसे दोबारा से उसी स्कूल में प्रवेश नहीं मिल सकता। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते हुए कई बच्चों ने पहली पसंद पहले से पढ़ रहे स्कूल को दे दिया। ऐसे में मेरिट के अनुसार उन्हें स्कूल अलॉट हो गया। बाद में जांच के दौरान यह मामला सामने आने पर ऐसे बच्चों को दोबारा स्कूल अलॉट किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों की लिस्ट सभी बीईओ ऑफिस में उपलब्ध है। अब नए अलॉट हुए निजी स्कूल में 17 मई तक प्रवेश ले सकते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में पहली लिस्ट में 1335 बच्चों में से 1304 का निजी स्कूल में प्रवेश हो गया है। बाकी बच्चों का प्रवेश दूसरी मेरिट सूची में होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कक्षा दो में 154, कक्षा तीन में 174, कक्षा चार में 152, कक्षा पांच में 144, कक्षा छह में 202, कक्षा सातवीं में 201, कक्षा आठवीं में 185, कक्षा नौंवी में 157, कक्षा 10में 45 व कक्षा 12वीं में 14 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें