फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोगढ़ किले पर पहुंची पर्यटन विभाग के अधिकारियों की टीम ने किया टोपोग्राफी सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को माधोगढ़ किले का टोपोग्राफी सर्वे किया। चीफ इंजीनियर केके यादव, एक्सईएन अनुज गुप्ता, एडीएम एचएस यादव, जेई अनिल जैन की इस टीम ने मौके पर ही बिजली व पानी लाइनों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। पुुराने लुक में दिखने वाले रानी महल में स्पा सेंटर से लेकर स्टीम बॉथ तक की मार्डन फैसिलिटी मिलेंगी।
चीफ इंजीनियर केके यादव ने बताया कि सरकार से माधोगढ़ की अप्रूवल पहले ही मिल चुकी है। पहले चरण में रानी महल और बावड़ी से किले का जीर्णोद्धार होगा। रानी महल के लिए लगभग 2.57 करोड़ रुपये और बावड़ी के 1.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम स्काई टॉप प्रोजेक्ट प्राइवेट कंपनी को दिया गया। अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में निजी कंपनी टोपोग्राफी सर्वे कर रही है। निशानदेही के कराई जा रही है। चीफ इंजीनियर केके यादव ने बताया कि इसी महीने किले के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराने की तैयारी है। पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा से समय लिया जा रहा है। आधारशिला रखने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। किले के जीर्णोद्धार की शुरूआत रानी महल से की जाएगी। किले में पुराना रानी महल एकदम वैसा ही बनाया जाएगा। जैसे वो पहले दिखता था। पत्थरों से पूरा भवन बनाया जाएगा। जिसके अंदर दस कमरे होंगे। भवन में पुराने जमाने की खिड़कियां और दरवाजे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुराने रानी महल के साथ दूसरा आधुनिक रानी महल बनाया जाएगा। इस रानी महल में दस कमरे होंगे, शौचालय, एससी आदि की सुविधा होगी जिसमें सैलानी आकर रात्रि ठहराव कर सकेंगे। इस भवन के बगल में ही पार्किंग सुविधा होगी।
विज्ञापन


बावड़ी का भी होगा जीर्णोद्धार
बावड़ी किले से चार सौ मीटर नीचे बावड़ी बनी हुई है। इस बावड़ी का 1.14 करोड़ रुपये से जीर्णोंद्धार किया जाएगा। बावड़ी के अंदर 7-8 कमरे हैं, जिनको पुन: विकसित किया जाएगा। बावड़ी के अंदर पानी भरा जाएगा। साथ में ही छोटी कैंटीन की सुविधा होगी। बावड़ी से रानी महल तक 400 मीटर की कंकरीट का रोड बनाया जाएगा। रास्ता संकरा ही होगा जिससे पैदल सैलानी नीचे जा सकेंगे।
विज्ञापन


स्टीम बाथ से लेकर स्पा तक की सुुविधा
पुराने रानी महल की दूसरी साइड एक अलग से बिल्डिंग ओर बनाई जाएगी। इस भवन में जिम, लाइब्रेरी, पब्लिक रेस्टोरेंट की सुविधा होगी। इसी भवन में स्पा सेंटर की सुविधा भी होगी। साथ ही स्टीम बाथ भी होगा। इसके अलावा 40 फुट का वॉच टॉवर होगा जिस पर चढ़कर सैलानी आसपास के दस किलोमीटर से अधिक के गांवों को देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त चार पांच हट बनाई जाएंगी। जहां पर बैठकर सैलानी आराम कर सकेगा या लंच आदि खा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें