फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हो रहे हादसों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
शहर और आसपास के क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नारनौल शहर के पांच किमी की परिधि के अंदर डिवाइडर बनाए जाने, ट्रैफिक लाइट लगाए जाने, बैरीकेट्स लगाए जाने व ब्रेकर बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी शहर के आजाद चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए उपायुक्त निवास तक पहुंचे।
आजाद चौक पर सुबह करीब दस बजे अनेक व्यापारी एवं समाजसेवी एकत्र हुए। जहां से उन्होंने प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता किशन चौधरी ने कहा कि शहर में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में छोटे बच्चों की जान ज्यादा जा रही है। वहीं प्रशासन इन दुर्घटनाओं को रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि शहर में आजकल ट्रैफिक बहुतायत हो गया है। जिससे आमजन को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जो भी मुख्य मार्ग हैं, उनमें न तो कोई डिवाइडर है, न ही ब्रेकर। इतना ही नहीं ट्रैफिक को संभालने के लिए न तो लाइटें सही हैं व न ही कोई बैरिकेट लगाए गए हैं। जिस कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। जिनमें निर्दोष व्यक्तियों की असमय मृत्यु हो रही है। बेकाबू ट्रक, डम्पर एवं बसें रोजाना लोगों को एक्सीडेंट करके मार रहे हैं। इस तरफ जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दिन में भी बेकाबू ट्रक एवं बिना परमिट की बसें नारनौल शहर में नो एंट्री होने के बावजूद भी एंट्री करती हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में हुई तीन की मौत
एक सप्ताह में ही वाहनों की चपेट में आने से शहर में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मोहल्ला पीरआगा के पिता एवं पुत्र की कोरियावास मोड़ पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं, शुक्रवार को बस की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई।

डीसी को सौंपा मांग-पत्र
प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने शहर में बिना परमिट की बसों, ओवरलोड डंपर एवं अन्य वाहनों पर सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश पर रोक लगाने, शहर के पांच किमी की परिधि के अंदर तक डिवाइडर बनवाने व बैरिकेट्स लगवाने, ट्रैफिक लाइट लगाने व ब्रेकर बनवाने व हीरो होंडा चौक से निजामपुर रोड बाईपास तक व हीरो होंडा चौक नारनौल से सिंघाणा रोड बाई पास तक रोड को फार लेन कर डिवाइडर बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन


मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन तेज
व्यापारी किशन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें शहरवासी आंदोलन करने, भूख हड़ताल करने एवं शहर बंद करने से भी पीछे नही हटेंगे। इस मौके पर केशव संघी एडवोकेट, जय सिंह सैनी, महेंद्र सोनी, शुभम कंछल, नवीन यादव, सुशील चौटाला व नरेश गोगिया समेत अनेक शहरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें