फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन: लंबोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन : लंबोरा
विज्ञापन

निजामपुर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष हजारीलाल लंबोरा का कहना है कि जाट आरक्षण संघर्ष के शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक जाट कौम को आरक्षण नहीं दिया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही शहीदों को आर्थिक सहायता, उनके परिजनों को नौकरी देने की मांग को पूरा करवाया जाएगा।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा के निजामपुर चौक पर रविवार को आयोजित बलिदान दिवस में आरक्षण आंदोलन में मारे गए जाट समुदाय के 21 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लंबोरा ने कहा कि कि जाट समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। बिना संगठित हुए हम अपनी मांगों को नहीं मनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी से जिले के 52 जाट बाहुल्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर कमेटी गठित कर समाज को संगठित किया जाएगा।
विज्ञापन

31 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन : हवा
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव हवा सिंह लांबा ने कहा कि 11 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के साथ समझौता हुआ था। जिसमें आरक्षण के दौरान जितने भी केस दर्ज किए गए थे, उन्हें वापस लेने और जाट समाज की मांगों को मान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते की बात को लागू करने के लिए सरकार ने 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यदि यह समझौता लागू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार के वादों पर न करें भरोसा : राजेश
राजेश लाठर ने कहा कि हमें सरकार के वादों के भरोसे नहीं रहना है। आरक्षण नहीं मिलने के कारण आज जाट समाज शिक्षित और योग्य होते हुए भी नौकरी व उच्च शिक्षा में पिछड़ रहे हैं। आरक्षण के आधार पर कम शिक्षित आरक्षित वर्ग के युवा नौकरी पा जाते हैं, वहीं हमारी कौम के युवा बेरोजगार रह जाता है। इसके लिए हम एक होकर संघर्ष करना पड़ेगा और युवाओं को इसमें आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कौम देश कि रक्षा के लिए सबसे अधिक बलिदान दिया है। अब जरूरत होगी तो अपनी कौम के लिए भी बलिदान देंगे। जिला सचिव नवनीत ढिल्लो ने कहा कि हम 36 बिरादरी के सहयोग से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। जिसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी हम देंगे। महेंद्र सिंह बडेसरा ने कहा कि आरक्षण के दौरान शहीदों के स्मारक गहली गांव में वे अपने खर्चे से बनवाएंगे। इस मौके पर रामकुमार मक्सुसपुरया, कुलदीप जेलदार, विजय लांबा, सुखचैन तोहताडी, भूपेंद्र सिंह सागरपुर, सुबेसिंह, दलीप सिंह, विकास यूथ जिला अध्यक्ष, विक्रम पहलवान, मुकेश जागेदार, भूपेंद्र सिंह, राजेश लाठर, राजकुमार पुनिया नागलीया, हरिसिंह सरपंच, देशराम सरपंच, रोहतास सिहाग, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, अनिल, दलीप सिंह, बंटी, प्रशांत, यशपाल, जयपाल सरपंच, संदीप, सरजीत, योगेंद्र व दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें