फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर सिंह तोताहेड़ी मेजर शहीद सतीश दहिया समिति के प्रधान मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर सिंह तोताहेड़ी मेजर शहीद सतीश दहिया समिति के प्रधान मनोनीत
विज्ञापन

फोटो नंबर 13
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गरीब व बेसहारा बच्चों की मदद के लिए रविवार को मेजर सतीश दहिया समिति का गठन किया गया। ईश्वर सिंह को समिति के प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति गठन को लेकर नांगल चौधरी में विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों की बैठक सेवानिवृत्त सूबेदार भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान ईश्वर सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। भूप सिंह दहिया व नरेंद्र पवेरा को उप प्रधान पद दिया गया है। रामनिवास बूढ़वाल महासचिव का कार्यभार संभालेंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जसवंत अकबरपुर, बीरसिंह नांगल चौधरी को दी गई है। बिरेंद्र मोहनपुर को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सलाहकार पद पर भगवान सिंह, शिवराम दहिया को नियुक्त किया गया। राजेश कुमार कानूनी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिजेंद्र सिंह को संगठन सचिव पद सौंपा गया। बनिहाड़ी के धर्मबीर दहिया आडीटर का कामकाज देखेंगे। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि समिति की कार्यशैली गैर राजनीतिक रहेगी। इसके बाद दो मिनट मौन धारण करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं गांव स्तर पर प्रतिभा खोजने व निखारने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर फकीरचंद, बलवंत, कवरसिंह, मनरूप सिरोही बहाली, दीपक जेलदार, मानसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------देवेंद्र
फोटो:- बैठक में मेजर शहीद सतीश दहिया समिति का गठन करते गणमान्य लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें