दंगल और मेला आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महात्मा रामकरणदास महाराज की याद में 21 अगस्त को टिल्लूवाली तालाब के पास विशाल कुश्ती दंगल और मेला लगेगा। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन के पति समाजसेवी संजय सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता पार्षद मनोज कुमार सैनी करेंगे। इस दौरान अंतिम कुश्ती 21 हजार की होगी। दंगल कमेटी के प्रधान रामनिवास ढाणी ने बताया कि मेले में दंगल दोपहर सवा दो बजे आरंभ होगा। शाम 4 बजे मुख्य अतिथि आएंगे। दंगल में अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपये की होगी। इस दौरान समाजसेवी सुरेश सैनी, एडवोकेट राजकुमार यादव, रतनलाल अग्रवाल उर्फ चिम्मनलाल और आढ़ती पप्पू सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे।