फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया पंच का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली में शनिवार शाम दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता समाप्त हो गई। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल संतोष कुमारी ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। अत: बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि लेनी चाहिए। समाजसेवी विनोद श्यामपुरिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने कहा कि बॅाक्सिंग का खेल आत्मरक्षा के लिए भी खेला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतनाली में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होना गर्व की बात है, इसका पूरा श्रेय स्कूल के डीपीई विनोद बॉक्सर को जाता है, जिनके प्रयासों के कारण यहां जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ है। डीपीई विनोद बॉक्सर ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे दिन लड़कों के अंडर-14, 17, 19 के मुकाबले आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि अंडर-14 आयुवर्ग में 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ के तुषार ने गैलेक्सी स्कूल के यशपाल को हराया। 30 से 32 किलोग्राम भारवर्ग में गैलेक्सी स्कूल के मोहित ने एसडी स्कूल ककराला के पंकज को हराया। 34 से 36 किलोग्राम भारवर्ग में श्री कृष्णा स्कूल के रितिक ने न्यू होरिजन स्कूल नारनौल के प्रवीन को हराया। 38 से 40 भारवर्ग में बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास के अरमान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली के हिमांशु कों हराया। 42 से 44 भारवर्ग में बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास के मोहित ने श्री कृष्णा स्कूल के देव कुमार को हराया। अंडर-17 आयुवर्ग के 46 किलोग्राम भारवर्ग में श्री कृष्णा स्कूल के नीतीश ने मॉन्टेसरी स्कूल सतनाली के बंटी को हराया। 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय स्कूल डिगरोता के दिपांशु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली के हिमांशु को हराया। 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में श्री कृष्णा स्कूल के लोकेश ने राजकीय वरिष्ठ माध्यकि विद्यालय सतनाली के विनय को हराया। 50 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुलाना के योगेश ने एसडी स्कूल ककराला के साहिल को हराया, 50 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में गलैक्सी स्कूल के गौरव ने श्री कृष्णा स्कूल के भूपेंद्र को हराया। अंडर-19 के 48 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली के राजेश कुमार ने एसडी स्कूल ककराला के जतिन को हराया, 51 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में श्री कृष्णा स्कूल के अंकित ने बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास के लोकेश को हराया। 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में एमडी स्कूल सतनाली के सुरेंद्र ने राव जयराम स्कूूल के नितिन को हराया, 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में संस्कार भारती स्कूल के प्रवीन ने गीतांजलि स्कूल के शेखर को हराया, 60 से 64 किलोग्राम भारवर्ग में बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास के अजय ने नवज्ञान के अंकित को हराया। 75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में हैप्पी स्कूल के रवि ने बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास के अजय को हराया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें