कनीना। स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में एसडीएम संदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। रविवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें मार्च पास्ट, पीटी, डंबल व लेजियम शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई। इस दौरान तहसीलदार योगेश कुमार, एपीआरओ सुखबीर फौगाट, कन्या स्कूल के प्राचार्य डीसी जांगड़ा, कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान सिंह, योगेश बंसल आदि उपस्थित थे।