फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 60 बोतल, 86 पव्वा देसी व 34 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अभियान के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बोचड़िया निवासी प्रकाश, मेघोत बिंजा निवासी धर्मेंद्र उर्फ सचिन, सोहड़ी निवासी सुगन सिंह और गोद निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्यवाही करते हुए आठ विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की टीम ने महाबीर चौक नारनौल के पास से 34 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना अटेली की पुलिस टीम द्वारा गांव उनिंदा क्षेत्र से एक आरोपी बोचड़िया निवासी प्रकाश को गिरफ्तार कर 43 पव्वा देसी शराब के साथ पकड़ा है। थाना नांगल चौधरी के क्षेत्र में गांव मेघोत हाला से 13 बोतल देसी शराब बरामद की गई और एक आरोपी धर्मेंद्र उर्फ सचिन निवासी मेघोत बिंजा को गिरफ्तार किया गया। थाना सतनाली की टीम ने सोहड़ी क्षेत्र से 13 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपी सुगन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थाना सदर कनीना के गांव मालडा बास से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई। थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने गांव गोद क्षेत्र से 11 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपी वीरेंद्र निवासी गोद को गिरफ्तार किया। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गांव खुडाना क्षेत्र से 11 बोतल और 9 पव्वा देसी शराब के बरामद किए। पुलिस ने थाना निजामपुर के गांव रूप सराय क्षेत्र से 34 पव्वा देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें