फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 6 हजार क्विंटल सरसों खरीद

Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18हैफेड कार्यालय के बाहर सड़क पर कतार में खड़े ट्रक। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी/मंडी अटेली। अनाज मंडियों में सोमवार को सरसों की खरीद की जा रही है। साथ ही सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन

संभावना हैं कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में सरसों की आवक में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरसों खरीद शुरू होने के बाद सोमवार को सरसों की आवक सबसे ज्यादा रही। नारनौल में करीब 400 गेटपास जारी किए गए। करीब 6000 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं 12500 क्विंटल सरसों की उठान की गई। नारनौल अनाज मंडी में वेयर हाउस के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा और नांगल चौधरी व अटेली में हैफेड के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। सरसों की खरीद पर व्यापारियों को 1.25 प्रतिशत प्रति क्विंटल कमीशन सरकार द्वारा दिया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने सरकार से कमीशन बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि सरसों क्षेत्र की मुख्य फसल है और प्रदेश भर में केवल सरसों की फसल पर ही सबसे कम कमीशन व्यापारियों को दिया जा रहा है।
वहीं निजामपुर रोड स्थित हैफेड कार्यालय के समीप ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। इस कारण आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोदामों में नांगल चौधरी मंडी से सरसों के बैग का उठान कर हैफेड कार्यालय के गोदामों में जमा किया जा रहा है। गोदामों में पहले से जमा बाजरे को उठाया जा रहा है। इस कारण ट्रकों का आवागमन लगा रहता है। कार्यालय में स्थान कम होने के कारण कई बार सड़क पर ट्रकों की लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नारनौल और नांगल चौधरी में गेहूं की आवक शून्य
गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू की गई थी, लेकिन गेहूं का बाजार भाव गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य की तुलना में अधिक है। इस कारण किसान गेहूं को सरकारी भाव पर बेचने में कम उत्साह दिखा रहे हैं। गेहूं खरीद शुरू हुए अब तक 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल अटेली मंडी में गेहूं की आवक हुई है। नारनौल व नांगल चौधरी की मंडियों में गेहूं की आवक शून्य है। अटेली की अनाज मंडी में अब तक 3041 क्विंटल गेहूं की आवक, 2438 क्विंटल गेंहू की खरीद और 795 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें