फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हर्बल उद्यान बनाने के लिए 6 लाख रुपये मंजूर

Wed, 22 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में महर्षि चरक हर्बल उद्यान बनाने के लिए 6 लाख रुपये का रिसर्च प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रोफेसर सुनील कुमार और टीम को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की तरफ से मिला।
प्रोफेसर सुनील कुमार फार्मेसी विभाग के अधिष्ठाता एवं विभाग अध्यक्ष भी हैं एवं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले पद का कार्यभार भी देख रहे हैं। इस अनुसंधान एवं विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के हर्बल औषधीय पौधों को उगाया जाएगा एवं उनकी देखभाल करते हुए उद्यान स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अन्वेषक प्रोफेसर सुनील कुमार के अतिरिक्त टीम में शामिल अन्य सदस्यों में भौतिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रबंधन एवं बागवानी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. सुशांत यादव उनके साथ मिलकर इस विकास प्रोजेक्ट कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आईजीयू कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें