फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 5जी पीओएस मशीनें शुरू, फिर भी राशन वितरण में हो रही देरी

विज्ञापन
फोटो नंबर-13राशन डिपो पर रखी डिजिटल मशीन।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और पारदर्शी और तेज बनाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नई तकनीक लागू की है। अब सभी राशन डिपुओं पर 5जी नेटवर्क आधारित डिजिटल पीओएस मशीनों से राशन दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं की ज्यादा समय लगने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से राशन वितरण पूरी तरह डिजिटल हो गया है। मशीनों के साथ आईरिस (आंख) स्कैनर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जोड़ा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की पहचान आसानी से और सही तरीके से हो सकेगी। साथ ही राशन का सही वजन मौके पर ही देखा जा सकेगा और उपभोक्ता को पूरी जानकारी वाली रसीद भी मिलेगी।
फिलहाल नई मशीनों को समझने और कुछ सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण आईरिस स्कैनर पूरी तरह काम नहीं कर रहा है। इसी वजह से डिपुओं पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

पहले 2जी आधारित मशीनों में पहचान सत्यापन में समय लगता था लेकिन नई 5जी मशीनों से यह प्रक्रिया तेज हो जाएगी। फिंगरप्रिंट न मिलने पर अब आईरिस स्कैनिंग से भी पहचान हो सकेगी जिससे बुजुर्गों और मजदूरों को राहत मिलेगी।
बाक्स-
मुझे चीनी, तेल और अनाज लेने के लिए एक महीने में दो से तीन बार राशन डिपो के चक्कर लगाने पड़ते हैं। डिपो पर नई मशीनें लगने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं दिख रहा है। अभी भी राशन लेने में काफी समय लग रहा है और लाइन में लगना पड़ता है।-अरुण, मोहल्ला देवस्थान
....................

नई मशीन में अंगूठा लगाकर सत्यापन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है जिससे हर व्यक्ति का काम करने में ज्यादा समय लग रहा है। मुझे राशन लेने के लिए दोपहर में लाइन में खड़े रहना पड़ता है और काफी देर इंतजार करना पड़ता है। -दिनेश, मोहल्ला किला रोड







वर्जन:
नई डिजिटल व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। राशन डिपो पर आई नई मशीनों में अभी कुछ सॉफ्टवेयर डालने अभी बाकि है जैसे ही डाल दिए दिए जाएगें मशीन पूरी तकनीक के साथ कार्य करेगी।-अरूण सैनी, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें