फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में पीजी की 59 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं की खाली सीटों पर दाखिले के लिए 6 अक्तूबर को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश का अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि पांच पीजी पाठ्यक्रमों में कुल 220 सीटें हैं, जिनमें 59 सीटें अभी खाली हैं। एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी तथा एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में ये सीटें उपलब्ध हैं।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज संबंधित एडमिशन कमेटी के सामने जमा करवाने होंगे। दस्तावेजों की जांच के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. गगनदीप यादव ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि भी 6 अक्तूबर ही निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर महाविद्यालय पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पीजी में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने चाहिए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 6 अक्तूबर का अवसर अंतिम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें