जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं। सोमवार को जिले में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7042 हो गई है। वहीं सोमवार को 17 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 6710 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 310 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 19 अप्रैल तक 158131 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 93295 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 184969 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1887 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को आए मरीजों में करीब नौ एक निजी स्कूल के छात्र हैं। इसके अलावा बुजुर्ग समेत अन्य शामिल हैं। ऐसे में लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी पर ध्यान देना होगा। अब नारनौल शहर से भी मरीज आने शुरू हो गए हैं।
जिले में मिले नए कोरोना संक्रमितों की सूची
बैरावास-1, नांगल सिरोही-5, भांडोर ऊंची-1, चिंडालिया-1, नीरपुर-1, दौखेरा-1, धनौंदा-1, श्याम कॉलोनी-1, गोद -2, सिहोर-1, नांगल चौधरी-1, कनीना-1, बसई-1, सतनाली-4, जड़वा-1, नांगल दुर्गू-3, राम विहार कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, दुबलाना-1, डुलाना-1, केशव नगर नारनौल-2,पाल -1, अमरपुर जोरासी-1, मिर्जापुर -1,शहबाजपुर-2, नारनौल ऑफिसर कॉलोनी-1, डुलाना रोड नारनौल-1, हाउसिंग बोर्ड-5, पुरानी मंडी नारनौल-1, पुल बाजार नारनौल-1, ढाणी बायां वाली-1, मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल-1, अटेली -1, हमीदपुर-2, कोजिंदा-2, खामपुरा-1, कोरियावास-1, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल-1, रसूलपुर-2, मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल-1
जनवरी से 18 अप्रैल आयुवार मरीज
उम्र मरीज
0-5 14
6-15 82
16-25 112
26-35 87
36-45 67
46-55 44
56 से उपर-65
रोजगार के अनुसार संक्रमित
वकील-1
एग्रीक्ल्चर-33
सेना-7
छात्र-96
जज-1
महिलाएं-58
-हेल्थ वर्कर्स-3
दुकानदार-2
सरकारी कर्मचारी-9
बेरोजगार-106
अन्य-170
-------
शादी समारोह में काम करने वाले वर्करों को करवाना होगा आरटी पीसीआर टेस्ट
कनीना। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में काम करने वाले सभी वर्करों को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। इसके बिना वे काम नहीं कर पाएंगे। अगर कोई भी इन निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम कनीना दिनेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी बैंक्वेंट हॉल, टेंट, हलवाई तथा इस तरह का कोई भी कार्य करने वाले सभी वर्करों को आरटी पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि ये नागरिक कई लोगों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में इनका यह टेस्ट होना बहुत ही जरूरी है। अगर एक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव वर्करों में मिलता है तो इससे एक साथ कई नागरिकों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।