फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 लोगों के नामांकन हुए रद्द

Tue, 12 Jan 2016 11:48 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान नांगल चौधरी खंड और निजामपुर खंड में 56 नामांकन रद्द किए गए। बुधवार को तीन बजे नाम वापसी की अवधि खत्म होने पर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। नांगल चौधरी व निजामपुर ब्लॉक को तीसरे चरण में 24 जनवरी का मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरपंच पद पर 196 पुरुष, 116 महिलाओं ने नामांकन जमा करवाए। इनमें 7 पुरुष तथा तीन महिलाओं के नामांकनों में त्रुटि मिलने  के कारण रद्द कर दिया गया। वहीं इन खंडों में 679 पंच उम्मीदवारों में आवेदन जमा करवाए, जिनमें 363 पुरुष, 286 महिला शामिल हैं। 20 पुरुष तथा 24 महिला उम्मीदवारों के नामांकन रद कर दिए गए। 75 पुरुष व 39 महिलाओं ने पंचायत समिति सदस्य के लिए पर्चा भरा। इनमें दो फार्म रद्द कर दिए। बुधवार की दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस होने के बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। ीीी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें