खंड के गांव बिहाली की पहाड़ी के समीप सोमवार को मिले शव की शिनाख्त गांव झूक निवासी महाबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार महाबीर बहन से मिलने उसके गांव रामपुरा जा रहा था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गांव बिहाली की पहाड़ी के समीप गांव रामपुरा गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अधेड़ का शव मिला था। शव पहाड़ी के समीप पड़ा था। ग्वालों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को नारनौल के सामान्य अस्पताल के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया था। मंगलवार को शव की शिनाख्त महाबीर निवासी गांव झूक के रूप में हुई है। महाबीर की बहन की ससुराल रामपुरा गांव में है। महाबीर अपनी बहन से मिलने जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है