फोटो संख्या:53 शहर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। खंड के 55 निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग को आवेदन दिया है। खंड स्तर पर जांच के बाद आवेदन जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। हालांकि अभी तक किसी स्कूल को विभाग की ओर से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से हर साल निजी स्कूलों से फॉर्म 6 भरवाया जाता है और इसमें संस्थान के खर्च और विद्यार्थियों की फीस संबंधी जानकारी भरी जाती है। अब महेंद्रगढ़ खंड से 55 निजी स्कूलों की ओर से फॉर्म भरे हैं। अब बैठक के बाद शिक्षा विभाग स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति देगा। अधिकारियों के मुताबिक निजी स्कूल हर साल शिक्षा विभाग के तय पैमानों पर 10 फीसदी की फीस बढ़ोतरी कर सकता है।
वहीं, स्कूलों में फीस बढ़ोतरी होने पर अभिभावकों की जेब पर अधिक भार पड़ेगा और इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। शहर स्थित एक निजी स्कूल में फीस का पता किया तो उनकी प्राथमिक कक्षाओं की सालाना फीस 15 से 17 हजार रुपये तक है जबकि मध्यम कक्षाओं की 16 से 20 हजार रुपये और उच्च व वरिष्ठ कक्षाओं की सालाना फीस 25 हजार रुपये तक है। अगर इसमें 10 प्रतिशत की फीस बढ़ोतरी होगी तो हर कक्षा में 900 से 1500 रुपये की बढ़ेंगे।
-
- वर्जन:
खंड के सभी निजी स्कूलों ने फॉर्म 6 भरा है और इसमें 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी के लिए स्कूलों ने आवेदन किया है। खंड स्तर पर जांच कर मुख्यालय भेजे गए हैं और स्कूल एक साल में केवल 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकते हैं। स्कूलों की ओर से फॉर्म में संस्थान संचालन खर्च भी बढ़ाया गया है। इसका हवाला देकर भी फीस बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। जगमाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़