फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री कृष्णानंद धाम में मिनी गोशाला का शुभारंभ

Sat, 28 Mar 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 कनीना में गोशाला का शुभारंभ करते महाराज व कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कनीना। नवरात्र के समापन पर धनौंदा स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद धाम में मिनी गोशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हुए हवन में हरियाणा सहित दिल्ली, राजस्थान, गुजरात व अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर गोसेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संत ब्रह्मचारी स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर माता, बहन और बेटियों का सम्मान व संरक्षण करने का प्रण लेना चाहिए। तभी सच्चे अर्थों में माता की आराधना सफल होती है।
उन्होंने कहा कि गो माता संपूर्ण विश्व की माता है और उसकी सेवा व पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। भविष्य में यह गोशाला क्षेत्र की प्रमुख सेवा स्थली के रूप में विकसित होगी। उद्घाटन के उपरांत गो माता की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद सिंघल दिल्ली, भाजपा नेत्री ज्योति सिंघल, डॉ. वृद्धि चौधरी, अधिवक्ता नीरज दहिया, नरेंद्र शास्त्री, ठाकुर कर्मवीर सिंह, महावीर पहलवान, विजय कुमार आर्य, योगेंद्र शर्मा, दीपांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें