फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी, दिव्यांग और मॉडर्न बूथ पर महिलाएं संभालेंगी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा आम चुनावों में इस बार सखी बूथ, दिव्यांग बूथ व मॉर्डन बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। इसी संबंध में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने गत दिवस सायं अधिकारियों की बैठक ली। इन बूथों को तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोस चुनाव में इस बार महिलाएं भी पोलिंग बूथों की कमान संभालेंगी। हर विधान सभा के शहरी क्षेत्र में सखी बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर पूरा स्टॉफ महिलाओं का होगा। महिलाओं को मतदान बढ़ाने और मतदान को लेकर उनके भीतर से डर का भाव निकालने के लिए यह व्यवस्था होगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं का मतदान बढ़ाने, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़े एवं भयमुक्त वातावरण में महिलाएं मतदान करें इसके लिए सखी बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ पर महिलाओं की कमान होगी। इसके लिए अधिकारी बूथों का चयन करें। सी प्रकार दिव्यांग बूथ भी होंगे। इस पर दिव्यांग कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। प्रशासन की ओर से दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर सहित विविध सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी। जिले में कुछ मार्डन बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन बूथों पर विशेष तरह की सजावट की जाएगी तथा सुविधाएं होंगी। यहां पर गुब्बारे, रंगोली व टेबल-कुर्सी पर फूलों से सजावट की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इन बूथों पर फूलदार पौधों के गमले आदि से भी सजावट करवाएं। इस बैठक में एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा, एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा तथा एसडीएम महेंद्रगढ़ विनेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें