फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सप्लाई विभाग ने पहले दिन खरीदी सरसों

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हैफेड के बाद रविवार को फूड सप्लाई विभाग ने सरसों की खरीद शुरू कर दी है। जिले की सभी मंडियों में फूड सप्लाई विभाग ने 27310 क्विंटल सरसों की खरीद की। विभाग द्वारा जिले में 90 हजार क्विंटल सरसों की खरीद करेगी। उसके बाद सरकार दूसरी एजेंसी वेयर हाउस से खरीद करवाएगी। आढ़ती पांच प्रतिशत जीएसटी को लेकर अड़े हुए हैं। आढ़तियों का कहना है कि पिछले वर्ष पांच फीसदी जीएसटी की राशि छह माह में बाद आई थी, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार व्यापारी संबंधित विभाग से लिखित में उनके मापदंड मांग रहे हैं और साथ ही लिखित में एक महीने में जीएसटी भुगतान का आश्वासन मांग रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार नारनौल और नांगल चौधरी के व्यापारी मान गए हैं और वहां खरीद भी शुरू हो गई है। परंतु अभी तक सतनाली के व्यापारी लिखित में आश्वासन लेने पर अड़े हुए हैं। महेंद्रगढ़ मंडी के आढ़ती इस बार सरसों नहीं खरीद रहे। सरकार से कम आढ़त मिलने के कारण उन्होंने सरसों खरीद करने के लिए मना कर दिया था। यहां केवल अन्य आढ़ती के द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। हालांकि मार्केट कमेटी सचिव नुकुल यादव की ओर से सभी आढ़तियों को इस बारे में सूचना भी दे दी गई है। फूड सप्लाई इंसपेक्टर सतबीर सिंह का कहना कि सतनाली के व्यापारियों को सोमवार को मना लेंगे। उनको आश्वासन देकर खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
रविवार को फूड सप्लाई विभाग की ओर से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को आदलपुर, बचीनी, बैरावास, आनावास और अकबरपुर नांगल गांवों की सरसों खरीद की गई। इन गांवों की 17 अप्रैल को खरीद होनी थी, लेकिन बारिश के कारण उनको 21 अप्रैल का समय दे दिया गया था। जिले में रविवार को 27310 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
विज्ञापन


सरकार खरीदेगी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए सरसों
फूड सप्लाई विभाग प्रदेश में सात लाख क्विंटल सरसों की खरीद करेगा। सरकार सरसों सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए सरसों की खरीद करेगी। यह खरीद प्रदेश की 40 मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से की जाएगी। सरकार की ओर से व्यापारियों को 1.25 रुपये आढ़त दी जाएगी।

किसानों ने लगाया कांटे में गड़बड़ का आरोप
किसानों ने कांटों में गड़बड़ होने की शंका जाहिर की। एक किसान अलग-अलग कांटों पर स्वयं खड़ा होकर तुला तो वजन में अंतर आ रहा था। इस पर किसानों ने कांटों के अंदर गड़बड़ होने की आशंका जाहिर की। बाद फूड सप्लाई विभाग के इंसपेक्टर सुरेश गर्ग ने किसानों की संतुष्टि की। गर्ग ने दोनों कांटों पर बाट रखकर वजन तोला तो कोई अंतर नहीं मिला।

हैफेड ने नौ लाख बैग का किया उठान, दो लाख बाकी
हैफेड ने शनिवार को अपना 40 प्रतिशत सरसों खरीद का टारगेट पूरा कर लिया है। डीएम देशराज यादव ने बताया कि हैफेड ने नैफेड के लिए लगभग 52 हजार एमटी सरसों की खरीद की है। इनमें से 9 लाख बैगों का उठान हो चुका है। दो लाख बैग अभी मंडियों में रखे हैं जिनका उठान जारी है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक सरसों की खरीद का पैसा किसानों के खाते में आ चुके हैं।

वर्जन
आढ़तियों को हमने आश्वासन दे दिया है कि उनको समय पैसे का भुगता कर दिया जाएगा। जीएसटी की कोई दिक्कत नहीं आएगी। रविवार को नांगल चौधरी और नारनौल में खरीद शुरू हो गई है। एडीसी विक्रम सिंह ने दोनों मंडियों का दौरा भी किया है। व्यापारियों की समस्या के बारे में हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

- गरिमा मित्तल, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें