मंडी अटेली। गांव तिगरा में एक किसान की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे करीब एक एकड़ के गेहूं की फसल जल गई। बाकी के गेहूं को बचाने के लिए किसानों से गेहूं के बीच में ट्रैक्टर से जुताई कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव तिगरा निवासी किसान विजय कुमार ने बटाई का खेत लेकर चार एकड़ में गेहूं की फसल उगा रखी थी। खेतों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों में शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। आगजनी का पता चलने पर दो किसानों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी। जिस कारण आग अधिक दूर तक नहीं फैल पाई। लेकिन तब तक एक एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।