फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग्स पर स्वच्छता का संदेश गलियों में कचरे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में कचरे के ढेर के पास ही नगर पालिका के कर्मियों ने स्वच्छता सर्वे के होर्डिंग्स लगा दिए हैं। नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करने की बजाए होर्डिंग्स लगाकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। शहर की कालोनियों के साथ सभी प्रमुख स्थलों पर कचरा फैला हुआ है। शहर में किसी भी दिन स्वच्छता सर्वे के लिए टीम आ सकती है।
चार जनवरी से देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। अपने शहर में सर्वेक्षण की टीम के आने से पहले अमर उजाला टीम ने कुम्हारान मोहल्ला में निरीक्षण किया। यहां हर 150 मीटर पर कचरे का ढेर लगा मिला। साथ ही लावारिस पशु भी घूमते मिले। पूरे एरिया में कहीं भी सफाई कर्मचारी के दर्शन नहीं हुए। लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी रोजाना नहीं आते, कभी कभार ही आते हैं। पहले घर-घर से कचरा उठाने के लिए गाड़ियां आती थी। अब गाड़ी नहीं आती। लोग खुले में सड़क किनारे ही कचरा डाल देते हैं।
विज्ञापन

पार्षद रमेश बोहरा ने दावा करते हुए तीसरे दिन कचरा उठा लिया जाता है। जिस एरिया में ज्यादा दिक्कत होगी वहां अतिरिक्त गाड़ी का प्रबंध कराने का प्रयास करेंगे। स्वच्छता सर्वे से पहले पूरे वार्ड को साफ करा देंगे।
बोले मोहल्ला वासी
दुकान के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सुबह जब दुकान पर आते हैं तब कूड़े से दुर्गंध आने लगती है। आसपास के घरों के लोग कूड़ा डालकर चले जाते है। जिसके कारण कारण अधिक कूड़ा एकत्रित हो जाता है। कई-कई दिनों में कूड़े उठान होता है।
- दिनेश अरोड़ा।

कूड़े के ढेर लगा होने के कारण बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते हैं। पॉलिथीन को खा जाते हैं। जिसके कारण लावारिस गोवंशों की मौत भी हो चुकी है। सुबह से शाम तक बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते है। प्रतिदिन सफाई हो जाए तो कूड़े से निजात मिलेगी।
- अमर सिंह।

दुकान के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े में मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। जिसके कारण बीमारी बनने का भय बना रहता है। इसके बार में नपा को अनेक बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- महेश कुमार।

सुबह स्कूल के बच्चे बस की इंतजार में खड़े रहते हैं। यहां पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। बेसहारा गोवंश कूड़े के पास घूमते रहते हैं। कई बार तो गोवंश आपस में लड़ते रहते है। परिजनों को भय रहता है कि कही गोवंश उनको टक्कर न मार दे।
- दीपक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें