फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख रुपये की लागत से सरल केंद्र बनकर हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में बनाए गए सरल केंद्र के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एसडीएम विनेश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। पिछले कई चार महीनों से इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा था। सरल केंद्र शुरू हो जाने के बाद एक ही छत के नीचे 380 सेवाएं मिलेंगी। सरल केंद्र में आठ विंडो बनाई गई हैं। जहां पर उपभोक्ता पास बैठकर अपना काम करवा सकेंगे। केंद्र में एक बड़ा हाल भी बनाया गया है। हॉल में लगभग 42 उपभोक्ता एक साथ बैठ सकेंगे। केंद्र पर टोकन सिस्टम लागू होगा। गेट के साथ लगती विंडो पर टोकन दिया जाएगा। टोकन के द्वारा ही उपभोक्ता का नंबर आएगा।
बता दें कि मनोहर सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर सरल सेेवा केंद्र की शुरूआत की थी जिसका उद्देश्य राज्य भर में नागरिकों को सरकारी सेवाओं को वितरित और ट्रैक करने के लिए एक मंच देना था। एक काउंटर पर सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ताओं को एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सरकार की इस योजना से न केवल पारदर्शिता आएगी। लघु सचिवालय में लगभग 45 लाख रुपये से सरल केंद्र तैयार किया गया है। केंद्र में लोगों की सुविधा के लिए अच्छा फर्नीचर लगाया गया है। अंदर दो सेंसर गेट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा बैठने के लिए कुर्सियां तथा एसी भी लगाए गए हैं।

केंद्र पर बनाई गई हैं आठ विंडो, सभी पर सिंगल सिस्टम से होगा काम
केंद्र पर आठ विंडो बनाई गई हैं। इन सब पर सिंगल विंडो सिस्टम से काम शुरू होगा। सरल सेवा केंद्र पर सिंगल पोर्टल सेवा शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल पर लगभग 380 से अधिक सेवाएं उपभोक्ताओं को मिलेंगी। उपभोक्ता की बारी आने के बाद वह काउंटर क्लर्क के पास बैठकर अपना काम करवा सकेगा। उसे बार-बार काउंटर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उपभोक्ता को मिलेंगे यूजर एवं पासवर्ड नंबर
इसके लिए अलग-अलग विभागों को उनके पासवर्ड तथा यूजर नेम दिए जाएंगे। उपभोक्ता ऑनलाइन सिस्टम पर अपनी फाइल का स्टेटस कभी भी लाइव देख सकेंगे। साथ ही यह भी पता लगा सकेंगे कि उनकी फाइल कहां तक पहुंची है।

टोकन सिस्टम होगा लागू
सरल केंद्र में टोकन सिस्टम लागू होगा। अगर उपभोक्ता को अपना काम करवाना है तो उसको पहले गेट के अंदर घुसते ही साइड वाली विंडो पर टोकन लेना पड़ेेगा। टोकन लेने के बाद उसे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। उसका नंबर आते ही केंद्र के अंदर लगी एलईडी पर नंबर शो कर देगा तथा यह भी पता चल जाएगा कि उसे कितने नंबर विंडो पर जाना है।

ये होगा लाभ
सरकार की यह योजना शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा। कार्य में पारदर्शिता आएगी। लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समय की बचत के साथ उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिलेंगी। इसका एक टोल फ्री नंबर भी जारी होगा जिस पर उपभोक्ता काम नहीं होने पर बात करके जानकारी ले सकेगा।
विज्ञापन


वर्जन
सरल केंद्र बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को कंप्यूटर रखवा दिए हैं। शुक्रवार को केंद्र का उद्घाटन कर दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता अंदर बैठकर अपना काम करवा सकेंगे। एक ही छत के लिए लगभग 380 सेवाएं मिलेंगी।
- विनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें