फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर टूटने से दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर टूटने से दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल (मंडी अटेली)। गांव मिर्जापुर-बाछौद में माइनर टूटने से करीब दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न हो गई। वहीं माइनर का पानी कई घरों में भी घुस गया। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर माइनर का पानी बंद करवाया । इसके बाद जेसीबी बुलाकर टूटी माइनर को ठीक करवाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर-बाछौद से जा रही नहर सोमवार सुबह सुबह गांव के पास टूट गई। माइनर टूटने से माइनर के साथ लगते खेतों में पानी प्रवेश कर गया। जिन खेतों में कपास की बिजाई की हुई थी। उनको तो लाभ पहुंचा लेकिन जिन किसानों ने बाजरा की फसल उगाई हुई थी, उनको नुकसान हुआ है। कई किसानों की तो दुबारा से बिजाई करवानी पड़ेगी। करीब दस एकड़ बाजरे की फसल में माइनर का पानी पहुंचा है। पानी सड़क से होते हुए घरों में घुस गया। घर में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी बुलाकर माइनर को ठीक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें