हड़ताल में शामिल 31 चिकित्सकों को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रदेश में एस्मा लागू होने के बावजूद हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को दो घंटे की हड़ताल में शामिल होने वाले चिकित्सकों को सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस नोटिस में हड़ताल में शामिल चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चिकित्सकों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल में शामिल जिले के कुल 31 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है। जिले में चिकित्सकों के कुल 96 पद भरे गए हैं। इनमें से 30 चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित हैं। हड़ताल के दौरान कुल 31 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। जबकि, 35 चिकित्सक हड़ताल में शामिल नहीं थे।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार हुई दो घंटे तक हड़ताल में शामिल जिले के 31 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। इसमें डा. सुरेंद्र यादव एसएमओ महेंद्रगढ़ अस्पताल, डॉ. नेहा यादव एमओ महेंद्रगढ़ अस्पताल, डॉ. मोनू यादव एमओ महेंद्रगढ़ अस्पताल, डॉ. विक्रम एमओ पीएचसी पाली, डॉ. मनीष कुमार एमओ सतनाली, डॉ. योगेश एमओ पीएचसी माधोगढ़, डॉ. सुनील कुमार एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. डीपी यादव एमओ एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. आशा शर्मा एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. प्रवीण कुमार एमओ पीएचसी धानौंदा, डॉ. सुरेंद्र कुमार एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. विक्रम सिंह एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. विजय पाल एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. नवीन कुमार एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. हिमांशु बडकोदिया एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. संजय कुमार एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. विकास सूठवाल एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा एमओ नारनौल नागरिक अस्पताल, डॉ. विजय कुमार यादव पीएचसी सिहमा, डॉ. जगमोहन सिंह पीएसची सिहमा, डॉ. आदित्य यादव पीएचसी बाछौद, डॉ. अवनीश पुनिया एमओ नांगल चौधरी, डॉ. मनीष यादव एमओ नांगल चौधरी, डॉ. कपिल देव एमओ पीएचसी बूढवाल, डॉ. विकास टेकवानी एमओ पीएचसी सिरोही बहाली, डॉ. पवन यादव एमओ पीएचसी बायल, डॉ. योगेश कुमार एमओ पीएचसी बायल, डॉ. सरजीत सिंह एमओ पीएचसी दौचाना, डॉ. अमित कुमार एमओ पीएचसी छीलरो और डॉ. प्रभा यादव एमओ सीएचसी सेहलंग शामिल है।