फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर शहर को बनाया जा रहा खुले में शौच मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर को 31 अगस्त तक खुले में शौचमुक्त बनाये जाने का लक्ष्य नप ने रखा है। इसके लिए नप लाखों रुपये खर्च कर शहर में शौचालयों की व्यवस्था कर रहा है। अब तक करीब 25 स्थानों पर नप ने टायलेट बूथ रखवा दिए हैं। ये बूथ करीब 33 स्थानों पर रखे जाने हैं। नप ने कई बड़े टायलेटों का निर्माण भी शहर के विभिन्न हिस्सों में कराया है। इनकी सफाई के लिए आठ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
शहर नारनौल में लोग अनेक जगह खुले में शौच जाते थे। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाई जा रही इस योजना के तहत नप ने कमर कस ली है। योजना के तहत शहर में तीन जगहों पर करीब सात-सात लाख की लागत से बड़े टायलेट बनाये गए हैं। जिनमें पानी की सुविधा के लिए बोर भी कराया शहर के 33 अन्य स्थानों पर टायलेट रखे गए हैं। इनमें एक टायलेट पर करीब 63 हजार रुपये का खर्चा आया है। दो मोबाइल टायलेट नप ने मंगाये हैं। इन पर करीब एक लाख 20 हजार रुपये का खर्चा आया है। इसके साथ ही शहर में तीन जगह बड़े टायलेट भी बनाये गए हैं। इनमें एक टीबी अस्पताल के पास, एक बहरोड़ रोड पर व एक पुरानी मंडी में बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर के 688 घरों में नप बना रही टायलेट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद शौचालय निर्माण के लिए 14 हजार की राशि दो किश्तों में दे रही है। अब तक शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त 235 आवेदनकर्ताओं को मिल चुकी है। पहली किस्त 453 आवेदनकर्ताओं को जारी की जा चुकी है। मतलब साफ है कि अब तक शहर में 688 घरों में शौचालय का पैसा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
विज्ञापन

इन 9 स्थानों पर रखे जाएंगे 33 शौचालय बूथ
स्थान बूथों की संख्या
1. नेताजी सुभाषंचद बोस पार्क 4
2. रेलवे रोड 7
3. गर्ल्स आईटीआई के सामने 2
4. छलक नाला रेवाड़ी रोड 2
5. इंद्रा कालोनी में 7
6. नांगल चौधरी रेलवे फाटक 2
7. किला रोड पर 2
8. मो. महल गंदेनाला पुल के पास 5
9. स्टेडियम के पास 2
शहर को पूर्ण रूप से खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए 31 अगस्त तक का लक्ष्य रखा गया है। लगभग पूरे शहर को इसमें कवर कर लिया गया है। अनेक जगह टायलेट रखे जा चुके हैं, जहां कहीं नहीं लगे वहां जल्द टायलेट लगा दिए जाएंगे।
-भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें