लहर लहर लहराए रे चुनरिया...
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार ने साप्ताहिक नि:शुल्क माता की चौकी का आयोजन शुक्रवार देर रात आनंद नगर में स्थित समदर्शी आश्रम में किया। इस चौकी का आगाज पंडित नारायण शास्त्री ने यजमान पूजा के साथ किया। इसके बाद गायकों ने भजन पेश किए।
टाइगर क्लब के प्रधान राकेश यादव की अध्यक्षता में विकास म्यूजिकल ग्रुप ने सबसे पहले प्रथम पूज्य गणेश जी की वंदना की। इसके बाद कुमार रोहण ने तेरे दर पे मैं जाऊं कि दूजा कोई और नहीं..., शिवा ने लहर लहर लहराए रे चुनरिया... से माता को मनाया। अजय शर्मा ने तू राजा की राजदुलारी मैं भांग लंगोटे आला सूं... गाया। परमानंद शर्मा ने मेरी मैया का जवाब नहीं..., नवीन वशिष्ठ ने चलो बुलावा आया है..., विकास जांगिड़ ने बता मेरे यार सुदामा रे..., संतोष सैनी ने मैं के बोलू मैया जी तने सब बाता का बेरा सै..., रविंद्र निर्मल ने धीरे चल मेरे रामा मैं हारी... और संजय सैनी ने दुनिया चाहे कुछ भी बोले मैं कर रही इकरार... आदि भजन पेश किए। इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार से राजेश लखेरा, जय प्रकाश अग्रवाल, हेमंत जैन, कैलाश नंबरदार, संदीप शुक्ला, मुकेश वालिया, मनोज सिंघल, प्रमोद सैनी, संजय सैनी सराय, होशियार लखेरा, सुशील चौटाला, विनय बाबा, राजेश सैनी, मोहित कौशिक आदि सदस्य उपस्थित थे।