शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया पौध रोपण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय कारोता में हरित पर्यावरण पेड़ बचाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के तहत 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जय सिंह ने बताया कि पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं हैं। इसलिए प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर कानूनी साक्षरता क्लब इंचार्ज अमरदीप सिंह प्रवक्ता ने बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर मूलचंद प्रवक्ता, राजकुमार, नीतू, सरिता, विजय सिंह, अशोक कुमार, देव राज, टिंकू, चेतनानंद, अनिल कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।