फोटो नंबर- 22पानी का छिड़काव कर व रोलर द्वारा समतल किया गया ट्रेक। संवाद
- फोटो : -मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब
नारनौल। सांसद खेल महोत्सव में जिलेभर से करीब 500 खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खेल महोत्सव का आयोजन 9 नवंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला व पुरुष वर्ग में एथलेटिक में 100 व 1500 मीटर में दौड़, ऊंचीकूद और लंबीकूद में मुकाबले होंगे। इसके अलावा नेशनल स्टाइल कबड्डी, हरियाणा स्टाइल कबड्डी, तैराकी, बॉक्सिंग और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं रस्साकशी में केवल पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।
नेताजी सुभाष स्टेडियम में ट्रैक उबड़-खाबड़ है और मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। जिस कारण स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करने और खेलने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के लिए अब ट्रैक को रोलर की सहायता से ठीक किया जा रहा है और घास को कटवाया जा रहा है। हालांकि बुधवार को अवकाश के कारण मरम्मत कार्य बंद रहा।