फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के 500 बैग पहुंचे, किसानों को नहीं हुई परेशानी

Wed, 30 Oct 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18नारनौल के केंद्र में आई खाद को उतारते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी केंद्र पर बुधवार को डीएपी का सुचारू रूप से वितरित किया गया। मंगलवार शाम को 250 बैग और बुधवार दोपहर को 250 बैग की गाड़ी केंद्र पर पहुंची। डीएपी लेने के लिए किसान भी बहुत कम पहुंचे थे। इसकी वजह से किसानों को सुगमता पूर्वक खाद मिल रही थी।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को करीब दो हफ्ते बाद डीएपी के दो हजार बैग केंद्र पर पहुंचे थे। इस कारण गत शनिवार को बहुत अधिक संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान किसानों और कर्मचारियों में विवाद भी देखने को मिला। किसानों की सुविधा के लिए शनिवार को रात 10 बजे तक खाद बांटा गया था। इसके बाद किसानों ने मांग की थी कि निरंतर रूप से खाद वितरित की जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब दो दिन के अवकाश के बाद अब शनिवार को खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें