फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Wed, 25 Mar 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बसई में हुई सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय सुभाष चंद की मौत हो गई। वह बाइक से खेत में से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने बुधवार को सुभाष के पुत्र सुनील के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसई निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को करीब आठ बजे उसके पिता सुभाषचंद बाइक पर सवार होकर खेत से अपने घर हा रहे थे। इसी दौरान खच्चर अचानक बीच सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सुभाषचंद को सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से उसके पिता को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें