फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर सोने के गहने समेत 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नुनीकलां में चोरों ने रात को मकान के ऊपर बने चौबारे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की शिकायत फैजाबाद चौकी में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे घर के ऊपर बने चौबारे से अज्ञात चोरों ने तीन जोडी चांदी के पाजेब, सोने का मंगलसूत्र व पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए। उस समय परिवार के सदस्य नीचे मकान में सोये हुए थे। सुबह जब साफ-सफाई के लिए कमरे में गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात समेत 50 हजार रुपये चुरा लिये। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर सामान जब्त करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें