फोटो 21रक्तदाताओं को खाद्य सामग्री वितरित करती पवित्रा राव व रेड क्रॉस महासचिव। डीपीआरओ
नारनौल। माई भारत और श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस को निजी स्कूल में सेवा पर्व के रूप में मनाया गया। इस मौके शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ. पवित्रा राव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कहा कि रक्तदान एक पुण्य और राष्ट्रीय सेवा का कार्य है। जिला यूथ ऑफिसर नित्यानंद यादव ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाता है बल्कि यह हमारे भीतर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी पुष्ट करता है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव महेश जोशी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर नरेंद्र कुंडू, डिस्ट्रिक्ट इनफॉर्मेशन ऑफिसर प्रशांत कुमार और डॉ. एसपी सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी प्रमुख थे।