जिले में बुुधवार को 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3734 हो गई है। वहीं बुधवार को 28 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3305 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 422 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 37 मामले आरटी पीसीआर से आए हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में सात अक्टूबर तक 104816 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 64232 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 64918 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1160 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं बुधवार को आए मामलों में अधिकांश मामले पहले से संक्रमितों के संपर्क में आने से लोग संक्रमित हुए हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
रसूलपुर-1,मोहल्ला पड़ाव महेंद्रगढ़ -1,मोहल्ला मसानी महेंद्रगढ़-5,मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1,निजामपुर रोड नारनौल -2, मोहल्ला कायस्तवाड़ा नारनौल-1,फ्रेंड कॉलोनी महेंद्रगढ़ -5,बलाना-1,मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-1, शिव कॉलोनी-2,पुल बाजार नारनौल-1,सेहलंग-1, जवाहर नगर-1,पटीकरा-2,सतनाली थाना-1,सेका-1,कोथल खुर्द-1,सतनाली-6,बचिनी-1, पुरानी मंडी नारनौल-1, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, नांगल सोडा-2,कनीना -2,नांगल सिरोही-1,छिलरो-1,देवीलाल कॉलोनी-1,सिंघाना रोड नारनौल-2, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1,शंकर कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,खैराना -1