फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय समारोह में चमके जिले के 49 बच्चे, पंचकूला में हुए सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15बाल दिवस के दिन सूना पड़ा बाल भवन में बना स्टेज। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के सभागार में वर्ष 2025 में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के 36 लड़कियों और 13 लड़कों सहित कुल 49 बच्चों को सम्मान मिला। इन बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था। जिले के बच्चों ने 17 श्रेणियों में प्रथम, 20 में द्वितीय और 12 श्रेणियों में तृतीय स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उम्मीद है कि आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी जिले के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के चलते जिला स्तरीय समारोह को स्थगित किया गया है। अब 18 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बाल भवन एक बार फिर बच्चों की हंसी, गीतों और तालियों से गुलजार होगा।
विज्ञापन

18 नवंबर को होगा जिलास्तरीय समारोह
वहीं, बाल दिवस पर इस बार जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन में पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिली। हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर यहां देशभक्ति गीतों, बच्चों की प्रस्तुतियों और तालियों से माहौल उत्साहपूर्ण रहता था लेकिन इस बार जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह स्थगित होने के कारण बाल भवन में सन्नाटा रहा। पहले यह कार्यक्रम 14 नवंबर को आयोजित होना था। इसमें करीब 632 बच्चों को सम्मानित किया जाना था। हालांकि, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से 12 नवंबर को जारी निर्देशों के बाद कार्यक्रम की तारीख बदलकर 18 नवंबर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें