फोटो संख्या:69- राजकीय महाविद्यालय सतनाली--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में यूजी व पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल शुरू हो गए हैं। महाविद्यालय के 460 विद्यार्थी प्रैक्टिकल में हिस्सा लेंगे। इनमें स्नातक के 300 व स्नातकोत्तर के 160 विद्यार्थी हैं।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल से 10 जून तक द्वितीय, चौथे, छठवे सेमेस्टर तथा पांचवें सेमेस्टर रिअपेयर की प्रैक्टिकल कराए जाएंगे जिसमें यूजी व पीजी के 460 विद्यार्थी शामिल होंगे।
दो शिफ्टों में 40-40 विद्यार्थी प्रैक्टिकल देंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर अपनी प्रयोगशालाओं और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। प्रैक्टिकल विभिन्न विषयों के अनुसार अलग-अलग तिथियों में कराए जाएंगे।
- परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा 15 मई से 13 जून तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाविद्यालय के यूजी व पीजी के 1600 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।