नारनौल। आबकारी एवं कराधान आयुक्त के आदेशानुसार स्थानीय आबकारी विभाग की टीमों ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमा पर शराब की 46 दुकानों को बंद कराया है। विभाग की टीमों ने यह कार्रवाई नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना, सतनाली में की है।
आबकारी विभाग की चेकिंग टीमें उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अनिल कुमार के नेतृत्व में पूर्ण रूप से सक्रिय रहीं। इस दौरान इन टीमों ने दुलोठ अहीर व खेड़ी स्थित शराब के ठेकों को खुला पाया तथा पंचायत भवन के सामने स्थित ठेके पर कम कीमत में शराब बिक्री होते हुए पाई गई। इस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही के दौरान विभाग के उड़नदस्ता अधिकारी मनजीत कुमार भी मौजूद रहे।