फोटो नंबर- 07एलईडी स्क्रीन पर चलता सीसीटीवी कैमरों का दर्श्य। संवाद
नारनौल। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत के बाद दोबारा चालू कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के प्रवेश द्वार, पुराने भवन और ट्रॉमा सेंटर में कुल 46 कैमरे लगाए गए थे लेकिन रख-रखाव के अभाव में ये बंद पड़े थे।
कैमरों का रखरखाव जिस कंपनी के पास था, उसकी टेंडर अवधि समाप्त हो चुकी थी। नया टेंडर जारी नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य लंबित था। इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर पहल करते हुए सभी कैमरों की मरम्मत करवाई और उन्हें पुनः चालू करवाया। अब अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि कैमरों की मदद से परिसर में निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
हो चुकी हैं बाइक चोरी की कई घटनाएं
अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1200 से 1500 मरीज उपचार के लिए आते हैं जिससे परिसर में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। पहले कई बार बाइक चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों के चालू होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
वर्जन :
नागरिक अस्पताल प्रशासन स्तर पर कैमरों की मरम्मत का कार्य करवाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में लगे सभी 46 कैमरे अब चालू अवस्था में हैं। उम्मीद है कैमरों के रख-रखाव के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा।
-डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल