जिले में मंगलवार को 45 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 6314 हो गया है। मंगलवार को 19 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में 6118 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैें और 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 186 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में एक दिसंबर तक 121231 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 77023 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 109558 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1638 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सीएमओ ने बताया कि सर्दी में लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
एक सप्ताह से कम केस आ रहे थे
जिले में 24 नवंबर को 25 कोरोना वायरस के केस आए थे। 25 नवंबर को 27, 26 नवंबर को आठ, 27 नवंबर को 20, 28 नवंबर को नौ, 29 नवंबर को सात और 30 नवंबर को 12 कोरोना के केस आए थे। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार कम थी। हालांकि इस दौरान विभाग ने कॉलेजों, मजदूरों और आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत अन्य लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
कोरोना संक्रमित की सूची
आकोदा-1,नांगल हरनाथ-1,रिवासा-1,सतनाली-6,कनीना-1, अटेली -7,बलाना-1,मंडलाना -2,खेड़ी-2,कोथल खुर्द -1, नांगल सिरोही-1,बुढ़वाल-1,पथरवा-1, कोका बागड़ी महेंद्रगढ़-1,खातोद-1, नानकवास-1, झूक-1,मंडाणा-1,मारोली-1, शहरपुर-1,सुराणा-1, खेड़ी कनीना-3, ढाणी बाठोठा-2,डिगरोता-2,दुबलाना-1,कपूरी-1,शिव कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, कांटी-1