फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में छठी काउंसिलिंग के तहत दो दिसंबर को सीट अलॉटमेंट होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से छठी काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 नवंबर थी। दो दिसंबर को सीट अलॉटमेंट हो जाएगी। शहर की दोनों ही आईटीआई में 40 प्रतिशत के करीब सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में अब तक पांच काउंसिलिंग की पूरी हो चुकी है। पांच काउंसिलिंग पूरी होने के बाद 50 प्रतिशत सीटें पूरी नहीं हो पाई है। छठी काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छठी काउसिंग के लिए खाली सीटों की लिस्ट डिस्पले की जा चुकी है। अब 2 दिसंबर को सीट अलॉटमेंट की जाएगी। 3 से 4 दिसंबर तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 3 से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन फीस भरी जाएगी और 5 से 9 दिसंबर तक सीटें कंफर्म की जाएंगी। पांच काउंसिलिंग के बाद राजकीय मॉडल आईटीआई में 350 तथा महिला आईटीआई में 52 सीटें खाली हैं। राजकीय मॉडल आईटीआई महेंद्रगढ़ में पांच काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर सकी हैं। आईटीआई में 21 ट्रेडस की कुल 668 सीटे हैं जिनमें मात्र 292 ही एडमिशन हो पाए हैं। आईटीआई की सभी ट्रेडस में सीटें खाली हैं। राजकीय महिला आईटीआई में कुल 156 सीटों में 96 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं।
वर्जन
27 नवंर को छठी काउसिंलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महिला आईटीआई में पांच काउसिलिंग के बाद 52 सीटें खाली पड़ी हैं। 2 दिसंबर को छठी काउंसिलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट हो जाएंगी। 3 से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन फीस भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश गुप्ता, नोडल अधिकारी, एडमिशन कमेटी, आईटीआई महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें