नारनौल। खाटू मेले के दौरान संचालित की जा रही विशेष बस के तहत दो दिनों में अब तक 4200 लोगों ने आवागमन किया है। दूसरे दिन आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। 26 फरवरी को श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
श्रद्धालुओं ने मेले के दौरान चलाई जा रही बस सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले के दौरान ट्रेन में भीड़ अधिक होती है। अब बस का संचालन शुरू होने से आसानी से आवागमन कर सकती है।
उधर नारनौल से गांव जैलाफ के लिए ग्रामीण लंबे समय से दोपहर के समय बस के संचालन की मांग कर रहे थे। इसके चलते दोपहर के समय भी बस का संचालन शुरू किया गया है। सीआई सतीष कुमार ने बताया कि नारनौल से गांव जैलाफ के लिए सुबह 7 बजे व दोपहर 2 बजे बस का संचालन किया जा रहा है। संवाद