फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बुधवार को 42 नए कोरोना वायरस संक्रमित आये, पॉजिटिव की कुल संख्या 3445 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को 42 नए कोरोना संक्रमित केस मिलने से अब जिले में पॉजिटिव की कुल संख्या 3445 हो गई है। वहीं 50 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2943 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 495 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 30 सितंबर तक 102909 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 62862 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 59316 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 878 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सेक्टर व मोहल्ला खड़खड़ी में कोरोना संक्रमण के लगातार केस आ रहे है। बुधवार को भी हुडा सेक्टर में दो व मोहल्ला खड़खड़ी में तीन केस आये है। अकेले नारनौल शहर में 14 नए कोरोना संक्रमित मामले आये है।
कोरोना संक्रमित की सूची
कनीना -2, सिहमा -1, आजमनगर-3, भांखरी -1, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल -1, सिलारपुर मेहता -1, मंडलाना -1 मोहल्ला गस्तीवाड़ा -1, दताल -4, सुभाष नगर -1, चितलांग -2, मोहल्ला राव का नारनौल -1, सलीमपुर -1, मोहल्ला गुरु नानक पुरा-1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-3, मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-2, हुड्डा सेक्टर नारनौल-2, गोमली-1, बवानिया-3, आजाद चौक महेंद्रगढ़-1, नेहरू नगर नंगली-3
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें