फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 टन बाजरे से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से आरंभ होगी। सरकार व प्रशासन इस बात का दावा कर रहे हैं कि क्षेत्र के अलावा अन्य बाहरी राज्यों से आने वाले बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी बल्कि उन पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह प्रशासन मुस्तैद है, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही देखने को मिल रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण बाजरे की खरीद आरंभ होने से ठीक एक दिन पहले देखने को मिला। राजस्थान के जयपुर शहर से बाजरे 25 टन बाजरे से भरे ट्रक बेखौफ अटेली क्षेत्र के बोचडिया खरीद केंद्र के समीप गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने काबू किया। देखने की बात यह है कि अवैध रूप से बिक्री के लिए खरीद केंद्र पर आए बाजरे के ट्रक पर प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई करने पर आंखें मूंद ली। पुलिस टीम ने गुप्तचर विभाग की सूचना पर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर राजस्थान के जयपुर से एक ट्रक 25 टन बाजरे को लेकर बौचडिया खरीद के खरीद केंद्र पर बाजरे की बिक्री करने के लिए पहुंचा ट्रक को केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित बाबा जाट मंदिर के समीप रोक कर बाजरे के कट्टो को पिकअप व ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भीम सिंह व पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी के सचिव को दी गई। लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी कार्रवाई करने की जिम्मेवारी नहीं बताते हुए चुप्पी साध ली। सूत्र बताते हैं कि इसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अटेली अनाज मंडी के समीप एक बाड़े में खड़ा किया गया। गुप्तचर विभाग की सूचना पर आरटीओ विभाग के अधिकारी दलीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रक का मात्र 6500 रुपये का चालन काटकर अपने जिम्मेदारी को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें