फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक चुनावों के लिए जारी किया शेडयूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी ने जिले के अधीन आने वाले सभी खंडों के चुनावों की सूची जारी की है। संघ के प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि नांगल चौधरी में एक मार्च को बीडीपीओ कार्यालय नांगल चौधरी में सुबह 11 बजे चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

अटेली में 2 मार्च बीडीपीओ कार्यालय अटेली मंडी में 11 बजे चुनाव होगा। खंड कनीना में 6 मार्च को पीएचसी कनीना में 11 बजे, खंड महेंद्रगढ़ के 8 मार्च को हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में 11 बजे चुनाव कराया जाएगा। खंड नारनौल के 14 मार्च को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नारनौल में 11 बजे शुरू होंगे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सर्व कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र बोयत, जिला प्रधान महेश यादव, जिला सचिव किरोड़ीमल सैनी, रामनिवास सेहलंगिया, बाबूलाल यादव, मास्टर रमेश यादव, कौशल कुमार की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, उप- प्रधान, महा-सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर के पदों पर चुनाव किया जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा मौके पर ही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित विभागीय यूनियनों के जिला प्रधान और सचिव चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें