फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के चुनाव चुटपुट घटनाओं के बाद हुए संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कमला भवन में रविवार को अग्रवाल सभा रजि. महेंद्रगढ़ के चुनाव छिटपुट घटनाओं के बाद संपन्न हुए। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग चली। इस दौरान कुल 2469 वोटों में से 1937 वोट पोल हुए। 18 वर्ष बाद हुए चुनाव में अग्रवाल सभा ने समाज का ताज नवीन मित्तल के सिर पर सजाया। नवीन मित्तल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान बलदेव सहाय नांगलिया को 644 वोटों से हराया। उप प्रधान 368 वोटों से विजयी हुआ। सचिव पद के लिए मनोहर लाल ने 1445 वोटों से एकतरफा जीत मिली।
सह-सचिव पद के लिए सुभाषा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 640 वोटों से हराया। मैनेजर पद के लिए रोहित ने 254 वोटेें से जीत दर्ज की। मतदाताओं की व्यवस्था के लिए चार बूथ बनाए गए थे। पुलिस सुरक्षा की भी व्यवस्था की हुई थी। पांच बजे वोटिंग बंद कर दी गई थी। पौने तीन घंटे गिनती चलने के बाद लगभग 7:45 बजे चुनाव अधिकारी मुकेश मैहता ने उक्त परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन

जीत के बाद निकाला विजयी जुलूस
अग्रवाल सभा के चुनाव में संपन्न होने के बाद जीतने वाले उम्मीदवारों को समाज के लोगों ने बधाई दी। इस दौरान नवीन मित्तल के समर्थकों ने पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे के गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके बाद डीजे के साथ बाजार में एक विजयी जलूस भी निकाला गया।
किसको मिले कितने वोट
प्रधान पद
नवीन मित्तल 1246
बलदेव सहाय नांगलिया 602
----------------
उप प्रधान
प्रवीण -1978
सुभाष चंद-710
विवेक-28
--------------
सचिव
मनोहरलाल-1637
विनीत-172
----------
सह-सचिव
सुभाष चंद-1243
अशोक-601
-------------
मैनेजर
राजकुमार-1252
रोहित-598
---------------------
18 साल बाद हुए हैं अग्रवाल सभा के चुनाव
अग्रवाल सभा 1965 में बनाई गई थी जिसमें रामजीलाल चौधरी, उदयभान गोयल, मदनलाल शोलूवाला, बाबू दीनदयाल, रामकिशन अग्रवाल, बाबूलाल खेड़ी वाला, शिवशंकर अग्रवाल, बलदेव सहाय नांगलिया, नरेन्द्र मेहता सभा के प्रधान रह चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2000 में चुनाव हुए थे। इस दौरानन बलदेव सहाय नांगलिया प्रधान चुने गए थे। इसके बाद 2012 में नरेंद्र मैहता को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। उसके बाद लगातार नरेंद्र मैहता ही प्रधान रहे।

अग्रसेन भवन बनाने की रहेगी प्राथमिकता
समाज ने मुझे चुनाव जीताकर जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निभाउंगा। पूरे समाज को साथ लेकर वो आगे चलेंगे। अग्रसेन भवन बनाने की उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। समाज हित के अन्य कार्य भी करवाया जाएंगे। इस जीत के लिए मैं समाज के सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन

-नवीन मित्तल, नवनियुक्त प्रधान, अग्रवाल सभा महेंद्रगढ़।

निवर्तमान प्रधान से हुई कहासुनी
सुबह से शाम चार बजे तक चुनाव शांतिपूर्ण चलते रहे। इसके बाद निवर्तमान प्रधान नरेंद्र मैहता बूथों को चेक करने के लिए आए थे। समाज का युवक एक बुुजुर्ग को वोट डलवाने के लिए हाथ पकड़कर ले जा रहा था। इसी दौरान युवक के साथ निवर्तमान प्रधान की कहासुनी हो गई। उसने निवर्तमान प्रधान को बाहर जाने के लिए कहा। इस मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें