फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग के लिए साइट देखने पहुंची अर्बन प्लानर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के बाजारों का जल्द ही रेहड़ियों से मुक्त किया जाएगा। रेहड़ियों के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार का रुद्राभिषेक कंपनी से टाईअप हो रखा है। बुधवार को रुद्रा कंपनी की अर्बन प्लानर तुलिका गोपाल सर्वे के लिए नपा कार्यालय पहुंची। नपा जेई ने तुलिका को स्ट्रीट वेंडिंग के लिए तीन साइटों की विजिट करवाई। जेई ने ऑटो मार्केट, महेंद्रगढ़ किले के पास, बीएसएनएल कार्यालय के पास की लोकेशन दिखाई है। तीनों साइटों की रिपोर्ट तुलिका अपने साथ ले गई, जिसे कंपनी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में सड़कों पर रेहड़ी लगाने वालों के लिए सरकार ने ‘स्ट्रीट वेंडिंग’ योजना शुरू की है। ताकि शहर अतिक्रमण मुक्त हो। स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने को लेकर प्रदेश के 30 शहरों में एक साथ सर्वे करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहरी पथ विक्रेताओं की सहायता के तहत यह प्रक्रिया शुरू हुई है। इस प्रक्रिया में नगर निकाय विभागों के अलावा डीटीपी, पुलिस, फायर विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनेगी। जो इस सर्वे को फाइनल करेंगे। वहीं सरकार ने इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी रुद्राभिषेक नाम कंपनी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें