फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को आ सकते हैं महेंद्रगढ़ आकर किसानों से रुबरु हो सकते हैं सीएम, जिला उपायुक्त् ने मंडी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बुधवार की शाम को महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एडीसी महाबीर प्रसाद, महेंद्रगढ़ एसडीएम उत्तम सिंह भी साथ थे। इस मौके पर सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी के विस्तार के लिए जमीन एक्वायर करनी है। उसका निरीक्षण के जिला उपायुक्त आई थीं। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल आने की संभावना है। सीएम क्षेत्र के किसानों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर मंडी में बनी प्याऊ का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि 21 जुुलाई को मुख्यमंत्री आने की संभावना है। उसको लेकर ही मंडी की निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

अभी तक उनके पास सीएम का प्रोग्राम नहीं आया है। इसके अलावा सब्जी मंडी का विस्तार होना है। उसके लिए एक एकड़ जमीन दी जानी है तो उस जमीन का निरीक्षण भी किया गया है। वीरवार को जमीन की निशानदेही की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रमेश कुमार, धर्मवीर पटवारी, कुलदीप शर्मा, दयानंद आढ़ती, सोमवीर, मुंशीराम जांगड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें